कैंप कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, पीड़ितों को मिली सहायता

बांका: जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में लगातार तीन व्यक्तियों की मौत पर जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार को शेष बचे दो मृत व्यक्तियों के परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये की राशि पंचायत सचिव विष्णुकांत यादव के द्वारा दी गयी. मुखिया देवेंद्र दास की पहल पर दोनों पीड़ित परिवारों को […]
साथ ही पूरे गांव में खास कर पीड़ित परिवारों के घरों के आस-पास डीडीटी का छिड़काव किया गया. पीएचइडी के कर्मियों द्वारा सोमवार को ही गांव के चापानलों के पानी की जांच के लिए नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया था. चूंकि पानी की जांच में कुल 14 पारामीटर होता है, इसलिए रिपोर्ट बुधवार को आयेगा तब जाकर पता चलेगा कि पानी शुद्ध है या पानी में किसी प्रकार की गड़बड़ी है. हालांकि पानी में सबसे ज्यादा खतरनाक आर्सेनिक होता है, जो कि बांका जिला के पानी में नहीं है. इसके बाद आता है फ्लोराइड तथा आयरन यदि ये दोनों तत्व पाये जाते हैं, तो जमुआ गांव में इससे निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन इस समस्या को दूर करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










