BANKA : कटोरिया हाईस्कूल में नवम वर्ग में नामांकन को लेकर भटक रहे हैं छात्र व अभिभावक

Updated:
विज्ञापन
BANKA : कटोरिया हाईस्कूल में नवम वर्ग में नामांकन को लेकर भटक रहे हैं छात्र व अभिभावक

इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में नवम वर्ग में नामांकन को लेकर विभिन्न गांवों के छात्र और उनके अभिभावक इधर-उधर भटक रहे हैं.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में नवम वर्ग में नामांकन को लेकर विभिन्न गांवों के छात्र और उनके अभिभावक इधर-उधर भटक रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन द्वारा नामांकन का कोटा पूर्ण हो जाने की बात कही जा रही है, वहीं छात्र और उनके अभिभावक सुदूरवर्ती इलाकों के हाईस्कूल में नामांकन कराने को तैयार नहीं हो रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से कटोरिया हाईस्कूल में नवम वर्ग की कक्षा में नामांकन का कोटा बढ़ाने की मांग की है. इधर कटोरिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नवम कक्षा में कुल 180 छात्रों का नामांकन हो चुका है, जिसमें मॉडल हाईस्कूल के 40 छात्र शामिल हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन