BANKA : पंजरपट्टा गांव में बिजली व पेयजल संकट के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Author :AMIT KUMAR SINH
Published by :AMIT KUMAR SINH
Updated at :12 May 2026 11:18 AM
विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत पंजरपट्टा गांव में गंभीर हो चुकी बिजली व पेयजल संकट के विरुद्ध मंगलवार को ग्रामीणों ने जलमीनार के समीप विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत पंजरपट्टा गांव में गंभीर हो चुकी बिजली व पेयजल संकट के विरुद्ध मंगलवार को ग्रामीणों ने जलमीनार के समीप विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समस्या का निदान कराने की मांग की. समस्या के निदान को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पंजरपट्टा गांव के लगभग पचास से भी अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. नल-जल योजना को लेकर बने जलमीनार से वाटर सप्लाई भी नहीं हो रही है. जिससे गांव के लोग इस भीषण गर्मी में बिजली व पेयजल संकट से जूझने को विवश हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समस्या का निदान करते हुए अविलंब बिजली व पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है. मांग करने वालों में कैलाश यादव, अंबिका यादव, खीरो यादव, महेंद्र यादव, डालेश्वर यादव, विनोद यादव, जुगल साह, तीतू साह, कैलश साह, शिवचरण साह, गणेश साह, महेश राय, राजेंद्र यादव, राम यादव, तूफानी यादव, त्रिलोकी यादव, सूफलाल यादव, हरेश यादव, हाकिम यादव, उपेंद्र यादव, पूरण यादव, कुलदीप तांती, त्रिवेणी साह, सुरेंद्र साह आदि शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










