गरमी : न रात में नींद न दिन में चैन

बांका: बारिश के बाद एक बार फिर उमस भरी गरमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह अचानक मौसम में बदलाव आने से लोगों को गरमी से राहत मिली थी. इससे लोग आराम की नींद ले रहे थे, लेकिन विगत तीन दिनों से उमस भरी गरमी से एक बार फिर […]
लोग ठंडे पेयजल से लेकर कूलर, एसी समेत अन्य चीजों का उपयोग कर रहे है. वहीं प्रतिदिन लोग तीन से चार बार स्नान कर रहे हैं. इसके बाद भी लोगों को ना दिन में चैन ना रात में नींद लग रही है. वहीं इस गरमी में बिजली की आंख मिचौनी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग लोगों को कभी काम करने का हवाला देते हैं तो कभी लोड सेटिंग व बिजली के तार गिरने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं. बिजली कटते ही छोटे-छोटे बच्चों समेत अन्य लोगों की नींद उचट जाती है.
लोग मकान की छत व खुले आसमान तले भी रतजगा करने को मजबूर हैं. मंगलवार को शहर के चांदन नदी तट पर स्थित एक चापाकल पर गरमी से राहत पाने के लिए करीब आधा दर्जन लोग एक साथ ठंडा पानी का आनंद ले रहे थे. उन्होंने बताया कि गरमी से परेशान होने के बाद स्नान कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










