चेकिंग अभियान को देखकर चालकों में हड़कंप

Updated at :14 Jul 2015 9:09 PM
विज्ञापन
चेकिंग अभियान को देखकर चालकों में हड़कंप

बांका. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को शहर के बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर चांदन नदी पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में दर्जनों दो पहिया चालकों के कागजात सहित अन्य चीजों के तलाशी ली गयी. इसमें पुलिस पदाधिकारी मणी कुमार समेत काफी संख्या पुलिस बल शामिल थे. इस संबंध में […]

विज्ञापन

बांका. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को शहर के बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर चांदन नदी पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में दर्जनों दो पहिया चालकों के कागजात सहित अन्य चीजों के तलाशी ली गयी. इसमें पुलिस पदाधिकारी मणी कुमार समेत काफी संख्या पुलिस बल शामिल थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर के विभिन्न मार्ग पर चलाया जा रहा है, जिसमें मोटरसाइकिल के कागजात, डिक्की, हेलमेट सहित चालक के लाइसेंस की तलाशी ली गयी. उन्होंने बताया कि बिना कागजात व तीन लोड पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं चेकिंग अभियान को देख कर वाहन चालकों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन