ग्रामीण बैठे अनशन पर

बांका: धोरैया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत काठ बनगांव के उपमुखिया एवं वार्ड सदस्य सहित अन्य सोमवार से समाहरणालय के समक्ष मुखिया के विरुद्ध अनशन पर बैठ गये हैं. अनशन पर बैठे उपमुखिया मनोज यादव, वार्ड सदस्य मो इसराफिल, मो ताहीर, रियाजउद्दीन, लक्ष्मण दास, रूना देवी, रीता देवी, रोकैया एवं बीबी अफरोजा खातून ने बताया […]
जिलाधिकारी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उपचुनाव के बाद नवनिर्वाचित मुखिया के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से पंचायत के विकास की राशि पंचायत सेवक एवं पंचायत रोजगार सेवक की मिली भगत से लूट कर ली गयी है. इसके लिए 29 मई 2015 को समाहरणालय के समक्ष अनशन कार्यक्रम आयोजित की गयी थी जिसमें डीएम साकेत कुमार के आश्वासन पर अनशन तोड़ा गया था. साथ ही बीडीओ धोरैया को तीन दिनों के अंदर जांच कर दोषियों के खिलाफ तीन दिनों के अंदर कार्रवाई के आदेश दिये गये थे. बावजूद इसके इस ओर कोई कदम नहीं उठाये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










