विधान सभा चुनाव को लेकर रालोसपा ने झोंकी ताकत

Updated at :20 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर रालोसपा ने झोंकी ताकत

प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के चुनाव में किसी भी तरह का कोई व्यवधान ना हो इसके लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं ने अभी से कमर कस ली है. महत्मा फूले समता परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता अब गांव […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के चुनाव में किसी भी तरह का कोई व्यवधान ना हो इसके लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं ने अभी से कमर कस ली है. महत्मा फूले समता परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता अब गांव का दौरा करने के अलावा हर बूथों पर जा कर अपना सदस्यता अभियान चला कर हर बूथों पर अपने पार्टी का एक दर्जन से अधिक लोगों सक्रिय सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है. इसमें अब तक कुशमाहा पंचायत से लेकर पवई पंचायत तक में सक्रिय सदस्य 257 लोगों के अलावे सदस्य के रूप में 3253 लोगों को बनाया गया. साथ ही केंद्र की सरकार के द्वारा बिहार को दी जानी वाली योजना की भी जानकारी देने काम किया जा रहा है. हर जगह पर अधिकारी अपने चिह्नित किसानों को लाभ देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. राज्य सरकार केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग करने में लगी हुई है. यदि राज्य सरकार केंद्र सरकार की राशि को जनता के बीच सही रूप से खर्च करें, तो यहां की जनता को सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि नेता उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को भी मजबूती प्रदान करें. इस मौके पर जिला सचिव नीरज वैद्य, शलैंद्र कुमार सिंह, आनंदी सिंह, प्रवीण सिंह, राजेश सिंह, वासुदेव शर्मा, गरीव तांती, मुकेश दास, महेंद्र पंजियारा सहित लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन