BANKA : नाननपैर गांव में जर्जर बिजली तारों के टूटने का सिलसिला जारी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर गांव में जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीणों की जान सांसत में है .आलम यह है कि आए दिन जर्जर विद्युत तारों के टूटने का सिलसिला जारी है.
विज्ञापन
धोरैया( बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर गांव में जर्जर विद्युत तारों के कारण ग्रामीणों की जान सांसत में है .आलम यह है कि आए दिन जर्जर विद्युत तारों के टूटने का सिलसिला जारी है. इसको लेकर समाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद सिंह ने विभाग के वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर जर्जर विद्युत तारों को यथाशीघ्र बदलने की मांग की है. समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे क्षेत्र में बिजली तारों की अत्यंत दयनीय स्थिति है .क्षेत्र में लगे बिजली के तार पूरी तरह से रद्दी और जर्जर हो चुके हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि आए दिन ये तार गलकर नीचे गिर जाते हैं. तारों के इस तरह बार-बार टूटने से हर समय किसी बड़ी अनहोनी या जान-माल की क्षति होने का खतरा बना रहता है. विशेषकर बारिश के मौसम तथा तेज हवा चलने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे ग्रामीणों में हमेशा भय का माहौल व्याप्त रहता है. समाजिक कार्यकर्ता ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पुराने और गल चुके तारों को हटाकर नए केबल लगवाने का अनुरोध किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










