BANKA : शंभुगंज में आंधी-पानी से 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद, आमलोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
BANKA : शंभुगंज में आंधी-पानी से 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद, आमलोग परेशान

प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम आई तेज हवा और बारिश के कारण लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट :

प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार शाम आयी तेज हवा के साथ वर्षा से लगभग 12 घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया. जहां मंगलवार को आधी रात के बाद से विधुत आपूर्ति सुबह तक ठप रहा. सुबह से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति हुईं लेकिन दो घंटे के बाद ही फिर विधुत आपूर्ति ठप हो गई. जिससे प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में बिजली, पानी के लिए आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बच्चों की पढ़ाई के साथ – साथ व्यवसाय पर भी असर पड़ा. स्थानीय वासुकीनाथ ठाकुर, भानू प्रताप सिंह, विभूति प्रसाद सिंह सहित अन्य ने बताया कि विद्युत विभाग की हालत दिन – प्रतिदिन बदतर होते जा रहा हैं . उन्होंने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है कि हल्के वर्षा में भी बिजली आपूर्ति बंद हो जाना. बताया कि 33 हजार जो सुलतानगंज ग्रीड से शंभुगंज पावर सब स्टेशन बिजली आपूर्ति होती हैं. मुख्य रूप से हल्की बारिश में भी 33 हजार में फोल्ट लगने से बिजली बाधित हो जाती हैं. बताया कि विभाग या जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं देते हैं. हवा वर्षा होते ही सबसे पहले घंटो देर तक बिजली बंद हो जाता हैं . आम उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की शिथिलता से आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. विभाग बिजली मेंटनेंस के नाम पर भले ही बड़ी राशि खर्च करती है, इसके बावजूद भी ठीक से मरम्मत नहीं हो पाता हैं. पूछने पर विभाग के कर्मचारी कुछ बताते नहीं हैं. लोगों ने बताया कि यदि यह स्थिति रहा तो इसकी शिकायत सीधे डीएम और मुख्यमंत्री से की जायेगी. विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने 33 हजार में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुआ. जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. फाल्ट ठीक कराया जा रहा हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन