मोबाइल चार्ज करते समय करेंट की चपेट में आए वृद्ध, अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत वृद्ध | Prabhat Khabar Network

Banka News : जौनपुर के जगरनाथपुर में मोबाइल चार्ज करते समय 60 वर्षीय व्यक्ति बिजली का झटका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Banka News : रजौन थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर रूपसा गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. गांव निवासी सरयुग दास (60) मोबाइल चार्ज करने के लिए घर के बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रहे थे. इसी दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ज्योति भारती ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

खतरे से बाहर बताई गई हालत

अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि हादसा सुबह घर में मोबाइल चार्ज करते समय हुआ. उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण वृद्ध की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है.

बिजली उपकरणों के उपयोग में बरतें सावधानी

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें. विशेष रूप से खराब तार, खुले बिजली बोर्ड या गीले हाथों से बिजली के उपकरणों को छूने से बचें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन