बेलहर के तीन शिक्षक बनेंगे प्रमंडल के उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक रवि रंजन कुमार सिंह एवं विकास कुमार साव कुमार | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर प्रमंडल के 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. बेलहर प्रखंड के तीन शिक्षकों को उनके नवाचार, कुशल प्रबंधन और बाल-अनुकूल वातावरण बनाने के प्रयासों के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

बेलहर (बांका). शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई), भागलपुर प्रमंडल की ओर से बांका जिले के चयनित 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. शैक्षणिक नवाचार, कुशल विद्यालय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले इस प्रमंडलीय सम्मान के लिए बेलहर प्रखंड से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है. सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्कूल, भागलपुर परिसर में किया जाएगा. चयनित शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूब्बा के प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय चान्दोडीह के प्रधान शिक्षक विकास कुमार साव तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टेंगरा के शिक्षक संजय कुमार शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुशल प्रबंधन और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए रवि रंजन का चयन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूब्बा के प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार सिंह ने बेलहर के विभिन्न विद्यालयों में सेवा के दौरान अनुशासन, कुशल प्रबंधन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता दी. विद्यालय संचालन में उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उनका चयन प्रमंडलीय सम्मान के लिए किया गया है. उनके चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी है.

नवाचार और विज्ञान शिक्षा में विकास कुमार साव की पहचान

प्राथमिक विद्यालय चान्दोडीह के प्रधान शिक्षक विकास कुमार साव को शिक्षण में नवाचार और विज्ञान शिक्षा को व्यवहारिक बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा. उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

इसके अलावा उन्होंने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के तहत जिला तकनीकी टीम के साथ जुड़कर करीब दस माह तक जिले के शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण दिया. उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला.

बाल-अनुकूल वातावरण के लिए संजय कुमार को सम्मान

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टेंगरा के शिक्षक संजय कुमार का चयन विद्यालय में बाल-अनुकूल और भयमुक्त वातावरण तैयार करने तथा विद्यालय के दैनिक संचालन में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए किया गया है. उनके प्रयासों को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है.

तीनों शिक्षकों के चयन से बेलहर में खुशी

प्रमंडलीय सम्मान के लिए बेलहर से तीन शिक्षकों के चयन से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है. स्थानीय बुद्धिजीवियों और शिक्षकों ने इसे पूरे प्रखंड के लिए गौरव की उपलब्धि बताया है. उनका कहना है कि यह सम्मान केवल चयनित शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बेलहर की शैक्षणिक गतिविधियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों का भी सम्मान है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन