बाराहाट में 'लिंक फेल' से ठप हुआ राशन वितरण, घंटों कतार में खड़े रहे लाभुक, खाली हाथ लौटे घर

Updated:
विज्ञापन
डीलर दुकान में खड़े उपभोक्ताओं की सांकेतिक तस्वीर.

डीलर दुकान में खड़े उपभोक्ताओं की सांकेतिक तस्वीर.

Pos Machine Server Down : बाराहट प्रखंड में PDS मशीनों के सर्वर डाउन होने से राशन वितरण ठप हो गया है. गरीब लाभुक घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे हैं. डीलरों ने अपनी मजबूरी बताते हुए सर्वर क्षमता बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Pos Machine Server Down : पंजवारा क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण इन दिनों तकनीकी समस्याओं की भेंट चढ़ गया है. सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए उपलब्ध कराई गई पॉश (POS) मशीनें पिछले कई दिनों से सर्वर और नेटवर्क की समस्या से जूझ रही हैं. इसका सीधा असर राशन वितरण पर पड़ा है और सबसे अधिक परेशानी गरीब लाभुकों को उठानी पड़ रही है.

घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे लाभुक

गुरुवार को भी प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली केंद्रों पर सुबह से ही लाभुक राशन लेने के लिए कतार में खड़े रहे. लेकिन बार-बार 'लिंक फेल' और सर्वर डाउन होने के कारण मशीनें काम नहीं कर सकीं. घंटों इंतजार के बावजूद जब राशन वितरण शुरू नहीं हो सका, तो कई लाभुक बिना राशन लिए ही घर लौट गए. इस दौरान कुछ स्थानों पर लाभुकों और डीलरों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी.

डीलरों ने बताई अपनी मजबूरी

पीडीएस विक्रेताओं का कहना है कि वे लाभुकों को समय पर राशन देना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है. उनके अनुसार सर्वर फेल होने के कारण न तो बायोमेट्रिक सत्यापन हो पा रहा है और न ही राशन वितरण की रसीद निकल रही है. इसके बावजूद कई लाभुक इसे डीलरों की लापरवाही समझकर नाराजगी जता रहे हैं.

डीलरों ने यह भी कहा कि दैनिक मजदूरी छोड़कर राशन लेने आने वाले गरीब परिवारों को वापस भेजना उनके लिए भी पीड़ादायक है.

सर्वर क्षमता बढ़ाने की उठी मांग

लाभुकों और डीलरों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि जब पूरी राशन वितरण व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है, तो सर्वर की क्षमता और तकनीकी व्यवस्था को भी मजबूत बनाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को समय पर उनका हक मिल सके.

तकनीकी समस्या से बढ़ रही नाराजगी

बार-बार सर्वर डाउन होने की समस्या के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है, जिससे लाभुकों में नाराजगी बढ़ रही है. डीलरों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वितरण कार्य और अधिक प्रभावित होगा तथा दुकानों पर विवाद और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

ये भी पढ़ें : सावन में जाग उठती है समुद्र मंथन की अमर गाथा, मंदार पर्वत आज भी सुनाता है अमृत-विष की दिव्य कथा


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन