पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at :20 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनायी गयी

बांका. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि बुधवार को जंग बहादुर सिंह मार्केट कॉम्पलेक्स में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने करते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतिमूर्ति थे. आज भारत वर्ष में जितने टेक्नोलॉजी सफल हैं यह स्वर्गीय राजीव गांधी की […]

विज्ञापन

बांका. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि बुधवार को जंग बहादुर सिंह मार्केट कॉम्पलेक्स में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने करते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतिमूर्ति थे. आज भारत वर्ष में जितने टेक्नोलॉजी सफल हैं यह स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है. प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी के दिखाये गये मार्ग पर हम कांग्रेस जनों को कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लेना चाहिए. इस मौके पर सुबोध नारायण झा, संजय झा, निकेश कुमार सिंह, विनय कापरी, दीपक मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, श्री नारायण सिंह, भूपेश राय, राघवेंद्र कुमार सिंह, अमित सिन्हा, अजय सिंह, रोशन झा, सीताराम राय, सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन