पुलिस लाइन की गाड़ी की हुई नीलामी

Updated at :20 May 2015 11:03 AM
विज्ञापन
पुलिस लाइन की गाड़ी की हुई नीलामी

फोटो : 19 बांका 13 : नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, बांकास्थानीय पुलिस केंद्र में मंगलवार को खराब हो चुके पुलिस वाहन की नीलामी की गयी. इस दौरान काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे. नीलामी की प्रक्रिया दोपहर में आरंभ की गयी जो देर रात तक जारी रहा. एसआइ गौरव कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 13 : नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, बांकास्थानीय पुलिस केंद्र में मंगलवार को खराब हो चुके पुलिस वाहन की नीलामी की गयी. इस दौरान काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे. नीलामी की प्रक्रिया दोपहर में आरंभ की गयी जो देर रात तक जारी रहा. एसआइ गौरव कुमार ने बताया कि कई गाडि़यों की नीलामी की गयी. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल की नीलामी तीन से चार हजार तक में हुई. वहीं जीप की सरकारी नीलामी 10 हजार से लेकर 15000 के बीच हुई. वहीं तीन जिप्सी की नीलामी क्रमश: 8500, 32 हजार व 75 हजार, एक एंबेसडर कार साढ़े 11 हजार, टाटा चार सौ सात की नीलामी 95 हजार में की गयी. इस मौके पर एसपी डॉ सत्य प्रकाश, डीएसपी हेडक्वाटर पीएन उपाध्याय, सार्जेंट, मेजर, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बांका एसएन सिंह, एमपी सार्जेंट सहित अन्य उपस्थित थे. निविदा में पूर्णिया, पटना, भागलपुर, सुपौल, सहरसा, बांका सहित अन्य जिले के अभिकर्ता उपस्थित थे. नीलाम वाहनसंख्यामोटरसाइकिल12 जीप05 जिप्सी03 एंबेसडर01 टाटा 40701

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन