सभी बीडीओ व सीडीपीओ विकासात्मक कार्यों में लाये तेजी : डीडीसी

– मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आधारभूत सुविधा से लैस करने का दिया निर्देश – ग्रामसभा के माध्यम से मतदाता के नाम में सुधार व नये मतदाता का नाम जोड़ने का काम करें पूरा- शौचालय निर्माण के उपरांत अनुदान की राशि भुगतान के लिए आवेदन पीएचइडी विभाग को करें समर्पित फोटो 19 बांका 11, […]
– मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आधारभूत सुविधा से लैस करने का दिया निर्देश – ग्रामसभा के माध्यम से मतदाता के नाम में सुधार व नये मतदाता का नाम जोड़ने का काम करें पूरा- शौचालय निर्माण के उपरांत अनुदान की राशि भुगतान के लिए आवेदन पीएचइडी विभाग को करें समर्पित फोटो 19 बांका 11, 12 : बैठक को संबोधित करते डीडीसी व बैठक में उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य में तेजी लाये. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर वहां आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराये. यह निर्देश डीडीसी प्रदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिये. उन्होंने कहा कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर ग्रामसभा आयोजित करने की तिथि निर्धारित है. इसमें मतदाता का नाम सुधार व नये मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य पूरा करें. विद्युत विभाग मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की सूची तैयार कर प्रेषित करने का निर्देश दिये. पीएचइडी विभाग का शौचालय निर्माण के लिए अनुदानित राशि के लिए आवेदन समर्पित करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया. वहीं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल लगाने व खराब चापाकल की शीघ्र मरम्मती करने का निर्देश विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को दिये. इस मौके पर डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, पीएचइडी के एम के चौधरी, स्थापना प्रभारी धीरेंद्र झा, एडीपीआरओ दिलीप सरकार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










