28 मई को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने करते हुए कहा कि मई दिवस कार्यक्रम सभी प्रखंडों में किया गया. साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया की श्रम कानून का उल्लंघन व सरकार द्वारा मजदूरों की शोषण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व मजदूर […]
प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने करते हुए कहा कि मई दिवस कार्यक्रम सभी प्रखंडों में किया गया. साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया की श्रम कानून का उल्लंघन व सरकार द्वारा मजदूरों की शोषण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व मजदूर आंदोलन का आयोजन किया जायेगा. यह आंदोलन 28 मई को पार्टी कार्यालय से शुरू की जायेगी व समाहरणालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है. कहा है कि हजारों हजार की संख्या में अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को कार्यक्रम में लाये. इस मौके पर मोतीलाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, कलाम, अरविंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










