राज्य सरकार क्षेत्र विकास के लिये कृत संकल्प है:-एमएलसी

Updated at :20 May 2015 11:03 AM
विज्ञापन
राज्य सरकार क्षेत्र विकास के लिये कृत संकल्प है:-एमएलसी

फोटो 19 बांका 6 : बैठक के दौरान एमएलसी मनोज यादव प्रतिनिधि, बाराहाटराज्य की नीतीश सरकार दबे कुचले गरीब वर्ग के हित को लेकर सतत प्रयासरत है. राज्य में अमन चैन के साथ चारों ओर विकास की बयार बह रही है. विकास की कड़ी में मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सड़कों जाल बिछा […]

विज्ञापन

फोटो 19 बांका 6 : बैठक के दौरान एमएलसी मनोज यादव प्रतिनिधि, बाराहाटराज्य की नीतीश सरकार दबे कुचले गरीब वर्ग के हित को लेकर सतत प्रयासरत है. राज्य में अमन चैन के साथ चारों ओर विकास की बयार बह रही है. विकास की कड़ी में मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सड़कों जाल बिछा रहा है. सुदूर ग्रामीण इलाके को पीसीसी सड़क के माध्यम से मुख्य मार्ग से जोड़ा रहा है.उक्त बातें एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में सात लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण की आधारशिला रखते हुए कही. इसके पूर्व एमएलसी श्री यादव का प्रखंड कर्मियों के साथ प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख के साथ मौजूद पंसस एवं जन प्रतिनिधियों ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय आदी में वृद्धि को लेकर किये गये प्रयास के लिये एमएलसी श्री यादव को साधुवाद दिया. मौके पर प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने एमएलसी के द्वारा किये गये प्रयास के लिये उन्हें पूरा समर्थन का भरोसा जताया. वहीं एमएलसी मनोज यादव ने बीडीओ इरफान अकबर, पूर्व बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता पंसस सदस्यों राजू दास, समाज सेवी मान सिंह, प्रफु ल्ल कुमार, बभनगामा पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल, भूरना पंचायत के मुखिया इकबाल हुसैन अंसारी से काफी देर मुख्यालय परिसर बैठ कर मुख्यालय के सौंदर्यीकरण आदी पर चर्चा की. मौके पर पंसस दीपक मंडल, चंदन सिंह, मिरजापुर पंचायत के मुखिया बैजनाथ दास, महुआ मुखिया विनय यादव, पथरा मुखिया परवेज, रूपेश दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन