कुपोषण से पीड़ित बच्ची की मौत

Updated at :19 May 2015 10:19 AM
विज्ञापन
कुपोषण से पीड़ित बच्ची की मौत

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के टेंगरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 के पोषक क्षेत्र में कुपोषण से पीड़ित तीन माह की एक बच्ची की मौत हो गयी, जहां एक ओर बाल विकास परियोजना के तहत वर्षो से कुपोषण पर काबू पाने के लिए सेविका, सहायिका व आशा को प्रशिक्षण दिया जाता है. उसके बाद भी कुपोषण से […]

विज्ञापन
बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के टेंगरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 के पोषक क्षेत्र में कुपोषण से पीड़ित तीन माह की एक बच्ची की मौत हो गयी, जहां एक ओर बाल विकास परियोजना के तहत वर्षो से कुपोषण पर काबू पाने के लिए सेविका, सहायिका व आशा को प्रशिक्षण दिया जाता है. उसके बाद भी कुपोषण से बच्चों की मृत्यु पर काबू नहीं पाया जा रहा है.

टेंगरा गांव के कामदेव गोस्वामी की पुत्री बेबी देवी पति उदय गोस्वामी को तीन माह पूर्व बेलहर अस्पताल में दो जुड़वा पुत्री ने जन्म ली थी, जो पूरी तरह कुपोषित थी, लेकिन आज तक न तो आशा व न ही सेविका- सहायिका ने उसकी किसी प्रकार से मदद की. बेबी देवी अपने बच्ची के जन्म होने से अपने माइके में ही रह रही है. सोमवार की सुबह उसकी एक बच्ची का तबीयत खराब हो गयी. वह बच्ची को लेकर बेलहर इलाज कराने के लिए आ रही थी. बच्ची की स्थिति नाजुक होने के कारण एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया. उसने सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बच्ची के परिजनों ने कहा हम लोग मांग कर अपना गुजारा करते हैं. हम लोगों को इस बीमारी की कोई जानकारी नहीं है. बच्ची का इलाज कराया गया, लेकिन कोई डॉक्टर इसे नहीं बचा सका. सेविका व सहायिका से इस संबंध पर बताया कि पोलियो ड्रॉप पिलाने के समय इस बच्ची को एनआरसी बांका ले जाने का सलाह दिये थे. सीडीपीओ पामेला टुडू से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात बतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन