प्रभात पहल : अब पंजवारा में भी जमा होगा बिजली बिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 5:04 PM
बांका. प्रभात खबर आप के द्वार कार्यक्रम रविवार को पंजवारा में आयोजित किया गया था. इसमें जिले के विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होकर लोगों की जन समस्या को सुनते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही थी. इस कार्यक्रम में पंजवारा के आस-पास गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच कर […]
बांका. प्रभात खबर आप के द्वार कार्यक्रम रविवार को पंजवारा में आयोजित किया गया था. इसमें जिले के विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होकर लोगों की जन समस्या को सुनते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही थी. इस कार्यक्रम में पंजवारा के आस-पास गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करायी थी. ज्यादा लोग बिजली की समस्या को लेकर शिकायत करने के लिए पहुंचे थे. लोगों का कहना था कि मेरे गांव में बिजली भी नहीं है फिर भी विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है. इस बात पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने शिकायत सुनते हुए आवेदन देने की बात कही थी. वहीं उपभोक्ता का कहना था कि बिजली के बिल जमा करने के लिए हम लोगों को जिला मुख्यालय कर दौड़ लगाना पड़ता है जिससे काफी परेशानी होती है. इस बात पर बिजली विभाग के पदाधिकारी लोगों को भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का बात कहा था. बुधवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे जानकारी देते हुए कहा की प्रभात के कार्यक्रम में लोगों ने बिल जमा करने को लेकर शिकायत की थी. जो 25 अप्रैल को पंजवारा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दिन के 11 से शाम के 4 बजे तक बिल जमा करने के लिए शिविर लगायी जायेगी. जहां बिजली उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है. उन्होंने बताया कि इसके बाद बिजली के अन्य समस्याओं को लेकर काउंटर लगाया जिसमें लोगों की समस्या का समाधान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










