लौढ़ियाखुर्द पंचायत में पेयजल संकट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 2:56 AM

विज्ञापन

खराब चापाकल की नहीं हो रही मरम्मत, परेशानी लखपुरा चौंक, लौढ़िया चौंक, लौढ़िया गांव में ब्रrादेव स्थान के समीप लगा चापाकल व लौढ़िया गांव के भयहरण स्थान में लगा चापाकल गरमी में खराब पड़ा है. पंजवारा : प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत में पेय जल की गंभीर समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ […]

विज्ञापन
खराब चापाकल की नहीं हो रही मरम्मत, परेशानी
लखपुरा चौंक, लौढ़िया चौंक, लौढ़िया गांव में ब्रrादेव स्थान के समीप लगा चापाकल व लौढ़िया गांव के भयहरण स्थान में लगा चापाकल गरमी में खराब पड़ा है.
पंजवारा : प्रखंड के लौढ़िया खुर्द पंचायत में पेय जल की गंभीर समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. पंचायत में लगे चापाकल गरमी के दस्तक देने के साथ ही बेकार साबित हो रहे हैं. खासकर लखपुरा चौंक, लौढ़िया चौंक, लौढ़िया गांव में ही ब्रrादेव स्थान के समीप लगा चापाकल, लौढ़िया गांव के भयहरण स्थान में लगा चापा नल गरमी में खराब पड़ा है. चापाकल की खराबी ऐसी नहीं है कि विभाग के कर्मी तक इसकी सूचना नहीं मिली हो.
ग्रामीण प्रकाश झा, राजेंद्र मिश्र, लाल मोहन साह, मनोज साह, रौशन झा, दिगबंर मिश्र, साकेत कुमार, अमरकांत मिश्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल के खराबी बाबत कई बार विभाग को लिखित शिकायत दी गयी लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं पाया है. ज्ञात हो कि पंचायत के दर्जनों गांव में पूर्व से मौजूद ग्रामीण कुआं एवं चापाकल इस साल के गरमी के मौसम की पहली मार ही नहीं ङोल पा रहा है. सभी लन के पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है. स्थानीय लोगों की माने तो अगर समय रहते विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कुछ एक दिनों में लोगों के सामने पेय जल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में पीएचइडी के सहायक अभियंता बीएनझा ने बताया कि प्रखंड में पेय जल कि समस्या नहीं होने दी जायेगी. इसके लिये कर्मी युद्ध स्तर पर खराब पड़ चापाकल कि मरम्मती कर रहे हैं. अगर स्थानीय लोग भी चापाकल की खराबी की बाबत बताना चाहे तो कार्यालय में लिखित सूचना पर त्वरित कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन