शहर में गंदगी का अंबार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 11:03 PM

विज्ञापन

बांका. शहर में गंदगी का अंबार लगा है और नगर पंचायत उदासीन बना हुआ है. जिस कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कुछ दिन पूर्व शहर के नाले की सफाई करायी गयी थी तब से उसका मलबा पड़ा हुआ है. मालूम हो कि शहर के शिवाजी चौंक, डोकानिया मार्केट, […]

विज्ञापन

बांका. शहर में गंदगी का अंबार लगा है और नगर पंचायत उदासीन बना हुआ है. जिस कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कुछ दिन पूर्व शहर के नाले की सफाई करायी गयी थी तब से उसका मलबा पड़ा हुआ है. मालूम हो कि शहर के शिवाजी चौंक, डोकानिया मार्केट, अलीगंज चौक, विजयनगर चौक, भागलपुर बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर कचरा फैला है. इसे कई माह से साफ नहीं किया गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शादी के बाद लोग अपने घर के सारे कचरे को सड़क किनारे फेंक देते हैं, जो हल्की भी हवा चलने से जूठा पत्ता सहित अन्य कचरा उड़ कर घर में आ जाता है. इस संबंध में नगर पंचायत के वार्ड आयुक्त अनिल चौधरी का कहना है कि जल्द ही सफाई करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन