पूर्व सांसद ने किया महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि, बांका अमरपुर प्रखंड के ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार से 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ आरंभ हो गया. यज्ञ का उद्घाटन पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने किया. इस मौके पर पांच सौ अधिक महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. यह यज्ञ आगामी एक मई तक चलेगा. इस यज्ञ में इंगलिशमोड़, […]
प्रतिनिधि, बांका अमरपुर प्रखंड के ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार से 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ आरंभ हो गया. यज्ञ का उद्घाटन पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने किया. इस मौके पर पांच सौ अधिक महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. यह यज्ञ आगामी एक मई तक चलेगा. इस यज्ञ में इंगलिशमोड़, करनावे, भदरार, मंझगाय, अजीतनगर, बांका, सैजपुर, समुखिया, मकदुम्मा सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. इस यज्ञ का आयोजन रालोसपा नेता कौशल सिंह व अन्य के द्वारा कराया जा रहा है. इस मौके पर पूर्व सांसद के अलावे भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री जय शंकर चौधरी, क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव, भाजपा नेता श्रीधर मंडल, रवि रंजन तोमर सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










