रालोसपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2015 9:04 PM

विज्ञापन

फोटो : 20 बांका 3 : उद्घाटन करते कौशल सिंह व शंभु कुशवाहा.प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन आजाद चौक के पास सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

फोटो : 20 बांका 3 : उद्घाटन करते कौशल सिंह व शंभु कुशवाहा.प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन आजाद चौक के पास सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शंभु कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए यहां कार्यालय खोला गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, मुखिया सुरेश कापरी, वरीय नेता उदय प्रसाद सिंह, कैलाश कामती, ओम प्रकाश मंडल, फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुशवाहा सहित जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन