दिवाकर सिंह के परिवार से मिले विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2015 10:04 PM
फोटो : 19 बांका 3 : दिवाकर सिंह के परिवार से मिलते विधायक राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकापिछले दिनों ओलावृष्टि की चपेट में आने से बिंडी गांव निवासी मृतक दिवाकर सिंह के घर रविवार को बांका विधायक राम नारायण मंडल पहुंचे. उन्होंने उनके परिवार से मिल कर इस विपत्ति की घड़ी में धैर्य से काम […]
फोटो : 19 बांका 3 : दिवाकर सिंह के परिवार से मिलते विधायक राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकापिछले दिनों ओलावृष्टि की चपेट में आने से बिंडी गांव निवासी मृतक दिवाकर सिंह के घर रविवार को बांका विधायक राम नारायण मंडल पहुंचे. उन्होंने उनके परिवार से मिल कर इस विपत्ति की घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही. कहा कि भगवान ने इस घर पर जुल्म कर दिया. इस दौरान श्री मंडल उनके पुत्र समेत परिवार के सभी सदस्यों से मिले. मौके पर विधायक ने वैसे किसानों से भी मुलाकात की जिनकी फसल इस ओलावृष्टि और वर्षा के कारण तबाह हुई है. किसानों से मिल कर विधायक ने उनकी समस्या सुनी व सरकार से जल्द मुआवजे देने की मांग की. इस मौके पर उनके साथ अजय दास, केदार सिंह, काशी चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










