दो दिवसीय ज्ञान गंगा कार्यक्रम आज से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 11:04 PM
बांका/ धोरैया. धोरैया प्रखंड क्षेत्र के चलना पंचायत स्थित रामशीला मैदान में कबीर पंथ ज्ञान गंगा का आयोजन रविवार से शुरू होगा. यह जानकारी समाजसेवी अशोक कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय ज्ञान गंगा का समापन 20 अप्रैल को होगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. महिला श्रद्धालुओं के लिए पंडाल […]
बांका/ धोरैया. धोरैया प्रखंड क्षेत्र के चलना पंचायत स्थित रामशीला मैदान में कबीर पंथ ज्ञान गंगा का आयोजन रविवार से शुरू होगा. यह जानकारी समाजसेवी अशोक कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय ज्ञान गंगा का समापन 20 अप्रैल को होगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. महिला श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में विशेष बैठक व्यवस्था की गयी है. महंत पीतांबर साहेब के सानिध्य में संत कबीर के संदेशों का विवेचन श्रद्धालुओं के बीच किया जायेगा. मुख्य प्रवक्ता के रूप में आचार्य राज, नारायण साहब, महंत उमा साहब, संत रामदास, साहबी शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर यादव, गुरुदेव यादव, कपिलदेव मंडल, उमेश प्रसाद मंडल आदि जुटे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










