ट्यूशन जाने के दौरान करता था छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 11:04 AM
विज्ञापन
बांका : शहर के शांति नगर मुहल्ला की एक छात्र ने महिला थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शांति नगर मुहल्ला की एक इंटर की छात्र ने शहर के विजयनगर मुहल्ला के प्रभात रंजन सिंह के पुत्र राज रंजन कुमार सहित पांच युवक पर छेड़खानी […]
विज्ञापन
बांका : शहर के शांति नगर मुहल्ला की एक छात्र ने महिला थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शांति नगर मुहल्ला की एक इंटर की छात्र ने शहर के विजयनगर मुहल्ला के प्रभात रंजन सिंह के पुत्र राज रंजन कुमार सहित पांच युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है.
थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार छात्र इंटर में पढ़ती है, जो टय़ूशन पढ़ने के लिए जब घर से निकलती थी तो राज रंजन कुमार रास्ते में छात्र की साइकिल रोक कर अभद्र बात करता था. छात्र ने इसका विरोध किया तो रंजन कुमार ने अपने साथ अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, बिट्टी कुमार, विशाल कुमार व राजा खां को अपने साथ देर शाम में छात्र के घर पर पहुंच कर गाली ग्लोग करने लगा. इस बात को लेकर छात्र ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि छात्र के साथ पहले भी युवक ने कई बार रास्ते में छेड़ा था. दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










