मिनी गन फैक्टरी का खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2015 8:23 AM
विज्ञापन
बांका/ झाझा: पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव में मिनी गन फै क्टरी का उदभेदन किया है. इस दौरान पुलिस कई असलहों के साथ बंदूक बनाने की समाग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बतायी कि गुप्त सूचना मिली थी कि पैरगाहा गांव में मिनी गन फैक्टरी चलाया जा रहा […]
विज्ञापन
बांका/ झाझा: पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव में मिनी गन फै क्टरी का उदभेदन किया है. इस दौरान पुलिस कई असलहों के साथ बंदूक बनाने की समाग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बतायी कि गुप्त सूचना मिली थी कि पैरगाहा गांव में मिनी गन फैक्टरी चलाया जा रहा है.
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त गांव के गोवर्धन मिस्त्री के पुत्र राजकुमार मिस्त्री के घर छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान राजकुमार के घर से एक राइफल, डबल बैरल का एक कट्टा, एक बैरल का दो कट्टा, नौ कारतूस, दो गोली, एक खाली खोखा, सौ ग्राम बारूद, सौ ग्राम लाल पोटाश के अलावा फैक्टरी से संबंधित भट्टी, हथौड़ा, लोहा काटने की मशीन, हेक्सा समेत बड़ी मात्र में गोली भरने का सामान व अन्य सामान बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










