राशि जमा नहीं करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 10:04 PM
बांका : क्षेत्र के ककवारा पंचायत के सन्हौला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में रुपये की निकासी कर लिये जाने के बाद भी भवन कार्य अधूरा है. ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने पर संबंधित पदाधिकारी इस ओर से मौन धारण कर लिये हैं. इस आंगनबाड़ी केंद्र की आधारशिला वर्ष 2011 में ही रखी […]
बांका : क्षेत्र के ककवारा पंचायत के सन्हौला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में रुपये की निकासी कर लिये जाने के बाद भी भवन कार्य अधूरा है. ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने पर संबंधित पदाधिकारी इस ओर से मौन धारण कर लिये हैं. इस आंगनबाड़ी केंद्र की आधारशिला वर्ष 2011 में ही रखी गयी थी, जो आज भी अधूरी है.
ग्रामीण शिवन यादव, वसंत यादव, पिंटू, बोधी, सुनील एवं कैलाश यादव ने इसकी शिकायत बीडीओ से करते हुए भवन को पूरा करने की भी मांग की थी. बावजूद इसके आज तक इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर हैं.
इस ओर से मुखिया भी पल्ला झाड़ चुके हैं. उन्होंने इसके लिए सारा दोष पंचायत सेवक को दिया. वहीं पंचायत सेवक राम नरेश यादव इस वक्त बेलहर प्रखंड में कार्यरत हैं. कहते है बीडीओ इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार चंद्र ने बताया कि इस पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.
पंचायत सेवक द्वारा निकाली गयी राशि जमा करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है. ससमय अगर पंचायत सेवक द्वारा राशि जमा नहीं की गयी, तो उसके विरुद्ध थाने में एफआइआर दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










