अतिक्रमण से लग रहा जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2015 8:21 AM
बौंसी: बौंसी बाजार में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती ही जा रही है. इस पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल है. अतिक्रमण के कारण बाजार में आये दिन जाम लगा रहता है. खासकर डैम रोड में सुबह के समय जब स्कूली बच्चों की बस गुजरती है, तो अक्सर घंटों जाम सी स्थिति बन जाती है. इसकी […]
इसकी सबसे बड़ी वजह सड़क का अतिक्रमण के कारण सकरा होना है. जाम के कारण बाजार में लोगों के लिए खड़ा रहने की की जगह नहीं रहता है.
लोग बाजार करने आते तो हैं, लेकिन जगह की कमी की वजह से काम खत्म होते ही चले जाते है. वहीं सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने से सब्जी खरीदने आये लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है., जबकि जिला परिषद श्मार्केट में पर्याप्त स्थान है. अगर इन दुकानदारों का व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगायी जाए तो सब्जी मार्केट की सौंदर्यता बढ़ जायेगी. यही स्थिति फल विक्रे ताओं की भी है. स्टेशन रोड, बौंसी -हंसडीहा मुख्य मार्ग पर इन विक्रेताओं का कब्जा है. दुमका रोड के महावीर मंदिर समीप व डैम रोड के सीएनडी हाइस्कूल समीप ऑटो चालकों द्वारा जहां -तहां अपने वाहन खड़े कर देने से भी सड़क अतिक्रमित हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










