Banka News : घरों के पीछे सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, BDO से लगायी न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन
Banka News : घरों के पीछे सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, BDO से लगायी न्याय की गुहार

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड स्थित मनिया पंचायत के असनघट्टा गांव में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. गांव के लोग सड़क निर्माण के तरीके का खुलकर विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को घरों के दरवाजे से ले जाने के बजाय पीछे से बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में पानी घुसने और कीचड़ की गंभीर समस्या पैदा होगी. मामले को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन कटोरिया बीडीओ को सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया प्रखंड के वार्ड नंबर 9 स्थित असनघट्टा गांव में नई सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क करीब डेढ़ दर्जन घरों के पीछे से निकाली जा रही है, जबकि इसे मुख्य दरवाजे की ओर से बनाया जाना चाहिए था. लोगों का कहना है कि गांव के विकास के लिए सड़क जरूरी है, लेकिन उसका सही तरीके से निर्माण होना भी उतना ही जरूरी है.ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की वर्तमान दिशा से घरों के पीछे जलजमाव की स्थिति बनेगी. बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस सकता है और कीचड़ की समस्या हमेशा बनी रहेगी. इससे छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी.

ग्रामीणों ने कहा – हमारे पूर्वज ही यहां पर बसे हैं

गांव के लोगों ने बताया कि वे वर्षों से यहां अपने पूर्वजों के बनाए घरों में रह रहे हैं. सड़क निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने मिलकर की थी और सामूहिक बैठक के बाद ही योजना को मंजूरी मिली थी. लेकिन अब निर्माण कार्य जिस तरीके से हो रहा है, उससे ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बिचौलियों के दबाव में सड़क की दिशा बदली गई है. उनका दावा है कि जिस रास्ते से सड़क बनाई जा रही है, वहां किसी भी घर का सीधा संपर्क नहीं है. ऐसे में यह सड़क ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित नहीं होगी.बीडीओ से जांच और कार्रवाई की मांगमामले को लेकर ग्रामीणों ने कटोरिया बीडीओ को सामूहिक आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि सड़क निर्माण की दिशा बदलकर इसे घरों के सामने से बनाया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके.आवेदन देने वालों में आशीष कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, सुरेश यादव, नंदकिशोर यादव, बालदेव यादव, कमल यादव, सुखमणि देवी, निरंजन यादव सहित कई ग्रामीण शामिल हैं. अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन