बांका सदर अस्पताल में समय पर खुल रही ओपीडी, 24 घंटे मिल रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 15 May 2026 9:20 AM
Banka Hospital
Banka Hospital OPD Update: बांका. अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सरकारी अस्पताल के चक्कर काटने से डरते हैं, तो बांका सदर अस्पताल की यह खबर आपकी सोच बदल देगी. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कड़े निर्देशों के बाद सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह हाई-टेक और समयबद्ध बना दिया गया है. अब यहां न केवल ओपीडी समय पर खुल रही है, बल्कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने नया ड्यूटी रोस्टर लागू कर दिया है, जिससे अब मरीजों को इलाज के लिए निजी क्लीनिकों की ओर नहीं भागना पड़ेगा.
Banka Hospital OPD Update: बांका में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है और सभी विभागों में समय पर डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है.
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर लागू कर दिया गया है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा तक हर विभाग नियमित रूप से संचालित हो रहा है.
सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी सेवा संचालित होगी. पहली ओपीडी में Dr Pramod Kumar और Dr Sanjeev Kumar मरीजों का इलाज करेंगे.
महिला ओपीडी में Dr Anita Arun और Dr Asfia Fatma महिलाओं की जांच और परामर्श देंगी.
सर्जरी से इमरजेंसी तक डॉक्टरों की तैनाती
सर्जरी विभाग में Dr Ahmad Raza और Dr Pawan Kumar Jha अपनी सेवाएं देंगे. वहीं अर्थो और इमरजेंसी विभाग में Dr Apoorva Kumar, Dr Vikram Satyarthi और Dr Usman Ghani मौजूद रहेंगे.
शिशु रोग विभाग में Dr Priya Rani और Dr Jitendra Kumar बच्चों का इलाज करेंगे.
नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी सुविधा
नेत्र विभाग में Dr Dharmveer Bharti, Dr Umesh Kumar और Dr Ankit Kumar मौजूद रहेंगे. ईएनटी विभाग की जिम्मेदारी डॉ विक्रम सत्यार्थी संभालेंगे.
दंत चिकित्सा विभाग में Dr Manoj Kumar तथा फिजियोथेरपी विभाग में Dr Manishankar और Dr Waqar Mustafa अपनी सेवाएं देंगे.
Also Read: गोपालगंज में घर के बाहर खेल रहे मासूम की सांप काटने से हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










