गोपालगंज में घर के बाहर खेल रहे मासूम की सांप काटने से हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

हॉस्पिटाल से बच्चे की तस्वीर

Gopalganj News: गोपालगंज में मासूम को सांप ने काट लिया. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटी चक्कर गोपी गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बच्चा घर के बाहर चौकी पर खेल रहा था. तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया. सांप के काटते ही बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोस हो गया. परिवार के लोग बिना देर किए बच्चे को तुरंत गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज ) गोपालगंज में सांप के डसने से एक मासूम बच्चा बेहोस हो गया. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना गोपालपुर थाना इलाके के पटी चक्कर गोपी गांव की बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बारे में परिजनों ने क्या बताया?

जानकारी के अनुसार बच्चा घर के बाहर चौकी पर खेल रहा था. तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया.

सांप के डसते ही बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोस हो गया. जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

परिवार के लोग बिना देर किए बच्चे को तुरंत गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया.

जांच के बाद डॉक्टरों ने क्या बताया?

डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है. फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है. घटना के बाद गांव में भी डर का माहौल है.

स्थानीय लोग बच्चों को घर के बाहर खेलने से रोक रहे हैं और सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं. वहीं परिजन बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

Also Read: नवादा में बिजली करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान का रो रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन