विकास बने बैंक पीओ, अभी हैं इंदिरा आवास सहायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 11:04 PM

विज्ञापन

फोटो : 4 बीएएन 64 : विकास शिरोमणि की तस्वीर कटोरिया/ चांदन. सूइया ओपी अध्यक्ष उमाशंकर कामत के छोटे पुत्र विकास शिरोमणि ने बैंक पीओ की परीक्षा पास की है. उसे बैंक ऑफ बड़ौदा में मिली है. विकास की प्रारंभिक शिक्षा बीडी पब्लिक स्कूल पटना में हुई. उसके बाद बीएन कॉलेज पटना से बीसीए कर […]

विज्ञापन

फोटो : 4 बीएएन 64 : विकास शिरोमणि की तस्वीर कटोरिया/ चांदन. सूइया ओपी अध्यक्ष उमाशंकर कामत के छोटे पुत्र विकास शिरोमणि ने बैंक पीओ की परीक्षा पास की है. उसे बैंक ऑफ बड़ौदा में मिली है. विकास की प्रारंभिक शिक्षा बीडी पब्लिक स्कूल पटना में हुई. उसके बाद बीएन कॉलेज पटना से बीसीए कर आइआइएमटी नोएडा से एमबीए किया. फिलहाल वह सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में इंदिरा आवास सहायक के पद पर कार्यरत है. नेट पर रिजल्ट देखने के बाद परिजनों में जश्न का माहौल है. इस खुशी में परिजनों ने गांव में मिठाई बांटी. तीन भाइयों में सबसे छोटे विकास शुरू से ही मेधावी थे. विकास ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रेखा, पिता व गुरुजनों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन