नौ दिवसीय राम कथा यज्ञ का शुभारंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 10:05 PM

विज्ञापन

राम कथा यज्ञ का विधायक ने किया उद्घाटन कथा श्रवण से भटके लोगों को मिलती है राह फोटो 4 बांका 21 : राम कथा यज्ञ का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक राम नारायण मंडल व अन्य प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत अंतर्गत विजय नगर तिवारी टोला स्थित ठाकुरबाड़ी में शनिवार को राम कथा यज्ञ का शुभारंभ […]

विज्ञापन

राम कथा यज्ञ का विधायक ने किया उद्घाटन कथा श्रवण से भटके लोगों को मिलती है राह फोटो 4 बांका 21 : राम कथा यज्ञ का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक राम नारायण मंडल व अन्य प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत अंतर्गत विजय नगर तिवारी टोला स्थित ठाकुरबाड़ी में शनिवार को राम कथा यज्ञ का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक राम नारायण मंडल ने किया. श्री मंडल ने कहा कि राम कथा से लगाव मेरा पुराना रहा है, जो भी कथा को सुनाते है वाणी को सुनकर उसके अनुसार जीवन में परिवर्तन लाने की कोशिश करते है. राम कथा में सीता का जो वर्णन किया गया है. उसका अनुश्रवण करने से भटके लोगों को नयी राह मिलती है. इस तरह के कार्य करने वाले समिति व ग्रामीणों का आभार प्रकट करते है. ऐसे ही धार्मिक कार्यों का आयोजन करते रहे इसमें सहयोग बराबर रहेगा. मालूम हो कि पूर्व से नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मुहल्ले के महिलाओं द्वारा शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जो शहर का भ्रमण कर कथा स्थल तक पहुंची. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कथा अयोध्या के नीरज भैया द्वारा कथा वाची जायेगी. कथा चार से 12 अप्रैल तक होगी. अंतिम दिन 12 अप्रैल को भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजन की जायेगी. मौके पर सचिदानंद तिवारी, सुजीत कुमार तिवारी, एलआइसी डीओ, काशीनाथ तिवारी, चुन्ना तिवारी, शंभु साह, हेमंत साह, विनोद साह, हीरा लाल मिश्र, विष्णु चक्रवर्ती, अर्जुन साह, मनोज कुमार साह, गौतम झा, निरंजन तिवारी, सुमित कुमार साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन