आज शाम का पटना चलने की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 9:04 PM
फोटो 4 बांका 7 : बैठक करते शिक्षक संघ के लोग प्रतिनिधि बाराहाटनियोजित शिक्षक संघ बाराहाट के शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी कार्यालय में एक आपात बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने अपने साथियों से पटना में आंदोलन कर रहे जिला महासचिव हीरालाल को समर्थन देने […]
फोटो 4 बांका 7 : बैठक करते शिक्षक संघ के लोग प्रतिनिधि बाराहाटनियोजित शिक्षक संघ बाराहाट के शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी कार्यालय में एक आपात बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने अपने साथियों से पटना में आंदोलन कर रहे जिला महासचिव हीरालाल को समर्थन देने के लिये पटना कूच करने का आह्वान किया. कहा अगर छह अप्रैल को सरकार और आंदोलन पर बैठे शिक्षक संघ के सदस्यों से सार्थक बातचीत नहीं होती है, तो ऐसी स्थिति में शिक्षक आने वाले दिनों में सभी विद्यालयों में अनिश्चितकालीन ताला बंदी कर आंदोलन को मजबूर होंगे. उन्होंने इसके लिए रविवार संध्या तीन बजे शिक्षकों से पटना चलने की अपील की. मौके पर राकेश कुमार, पुष्पा कुमारी, अनीता कुमारी, हीरालाल, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों कई अन्य शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










