जिले से हटाये जायेंगे 78 शिक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 11:04 PM
बांका: 03 बांका-32-बीआरसी बांका की तस्वीर पटना उच्च न्यायालय के आदेश, दक्षता परीक्षा में दो बार फेल शिक्षकों को हटाएं का फरमान आते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. वहीं इससे प्रदेश में शैक्षणिक स्तर में कुछ सुधार होने की उम्मीद शिक्षाविदों ने की है. जिले से दक्षता में दो बार फेल शिक्षकों की […]
बांका: 03 बांका-32-बीआरसी बांका की तस्वीर पटना उच्च न्यायालय के आदेश, दक्षता परीक्षा में दो बार फेल शिक्षकों को हटाएं का फरमान आते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. वहीं इससे प्रदेश में शैक्षणिक स्तर में कुछ सुधार होने की उम्मीद शिक्षाविदों ने की है. जिले से दक्षता में दो बार फेल शिक्षकों की सूची राज्य स्तरीय अधिकारियों को भेजी गयी थी.
इस पर कार्रवाई करते हुए 28 फरवरी, 2014 को राज्य शिक्षा विभाग से जिले को पत्र प्रेषित किया गया था कि दक्षता में दो बार फेल शिक्षकों को हटाया जाये. पर, कुछ दिन बाद इस पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी थी. जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत एवं प्रखंड शिक्षक जो वर्ग एक से पांच तक के शिक्षक हैं, उनमें से 78 शिक्षक दोनों बार दक्षता में फेल हुए हैं. उन्हें अब विद्यालय से सेवामुक्त कर दिया जायेगा.
चांदन प्रखंड से पंचायत व प्रखंड शिक्षक सहित दो, बाराहाट से नौ, कटोरिया से पांच, धोरैया से 17, बांका से चार, फुल्लीडुमर से छह, बेलहर से तीन, रजौन से 11, बौंसी से 11, शंभुगंज से सात एवं अमरपुर से तीन सहित कुल 78 शिक्षक सेवामुक्त होंगे. क्या कहते हैं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव इस संबंध में शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम यादव ने कहा कि एक बार दक्षता परीक्षा में फेल होने वाले शिक्षकों के लिए दूसरी परीक्षा की मांग की थी. पर, दूसरी पारी में भी फेल होने पर कोर्ट ने यह निर्णय लिया है. इससे असफल शिक्षक बेरोजगार हो जायेंगे. अब बहुतों की उम्र भी पूरी हो गयी है, जिससे वे किसी अन्य नौकरी के काबिल नहीं बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










