प्रदेश की सरकार विकास विरोधी : मंडल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो : 3 बांका 33 : बैठक करते बांका विधायक राम नारायण मंडलप्रतिनिधि पंजवारा:भारतीय जनता पार्टी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल हुआ है. जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की वजह से संभव हो पाया. पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ […]

विज्ञापन

फोटो : 3 बांका 33 : बैठक करते बांका विधायक राम नारायण मंडलप्रतिनिधि पंजवारा:भारतीय जनता पार्टी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल हुआ है. जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की वजह से संभव हो पाया. पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश की जनता को साधु वाद. पार्टी का बढ़ता जनाधार इस बात को दरसाता है कि देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक सिद्ध हो रहा है. उक्त बातें विधायक राम नारायण मंडल ने शुक्रवार अपने क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान पंजवारा पुराना बाजार में स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान कहीं. श्री मंडल ने कहा कि राज्य में विकास विरोधी सरकार चल रही है. कुछ लोग राजय में विलय का खेल खेल रहे हैं और इसके परिणाम यह है कि उनके विलय से पूर्व ही राज्य में कानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों से एकजुट हो कर पटना में होने वाली 14 अप्रैल की बैठक के लिये अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की.मौके पर अजय दास, मुखिया विजय किशोर सिंह, अमरकांत जायसवाल, रास मोहन ठाकुर, दीपक मंडल, उदय भगत, सुभाष साह, कमला भगत, राजू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन