विकास कार्यों की नहीं दी जा रही सूचना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 9:04 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनियां पंचायत के रणघट्टा गांव के उपेंद्र यादव पिता स्वर्गीय पदु यादव व धानवरण गांव के लीलाधर मंडल पिता गणेश मंडल द्वारा पंचायत में चलाये जा रहे विकास के तहत विभिन्न विभागों की जानकारी के लिये सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध कराने की मांग की गयी थी. लेकिन […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनियां पंचायत के रणघट्टा गांव के उपेंद्र यादव पिता स्वर्गीय पदु यादव व धानवरण गांव के लीलाधर मंडल पिता गणेश मंडल द्वारा पंचायत में चलाये जा रहे विकास के तहत विभिन्न विभागों की जानकारी के लिये सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध कराने की मांग की गयी थी. लेकिन अब तक सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इस संबंध में दोनों व्यक्यिों द्वारा आवेदक मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयोग पटना को पत्र भेजकर सूचना मांगी गयी. सूचना उपलब्ध नहीं होता देख दुवारा स्मार पत्र भेजकर मुख्य सूचना आयुक्त पटना से संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. उपेंद्र यादव व लीलाधर मंडल के आवेदन के अनुसार बताया गया कि लोक सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विभाग से मनरेगा द्वारा चलाये गये योजना से संबंधी जानकारी की मांग की गयी थी. साथ ही प्रखंड स्तरीय लोक सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी इस संबंध में सशुल्क आवेदन देकर सूचना मांगी गयी थी लेकिन दोनो अधिकारियों के द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी. इसके उपरांत उपसचिव सह अपीलीय प्राधिकार ग्रामीण विकास विभाग पटना को प्रथम अपील का आवेदन पत्र दाखिलकर सूचना उपलब्ध कराने को निवेदन किया था. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी बांका को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इन दोनों आवेदकों ने इस संबंध में मुख्य सूचना आयुक्त पटना को स्मारपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उक्त विषय में अभी तक कोई कार्रवाई हुई है और ना ही इनको सूचना उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन