महिला की गला रेत कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 8:25 AM
बाराहाट: परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक मृत सुलेना देवी (40) बुधवार से बिना किसी को बताये घर से लापता थी. खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली. गुरुवार की सुबह जब कुछ लोग गांव के बाहर शौच के लिए जोर की तरफ गये, तो वहां महिला का शव देखा. खेत […]
गुरुवार की सुबह जब कुछ लोग गांव के बाहर शौच के लिए जोर की तरफ गये, तो वहां महिला का शव देखा. खेत में लाश मिलने की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला की गरदन पर तेज धारदार हथियार से रेतने के निशान थे. मृत सुलेना की सौतेली सास मीरा देवी ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र दास दिल्ली में काम करता है.
सुलेना अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर में रहती है. वह अक्सर फोन पर घंटों बात करती रहती थी. पूछने पर कुछ नहीं बताती थी. कुछ दिन पूर्व ढाका मोड़ में मेला के दौरान भी वह घर से बिना बताये गायब रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में सुलेना की सास मीरा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मृतका के मायके खड़िहरा से भी उसके परिजन पहुंच गये थे. उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










