बांस के खंभे के सहारे जल रही बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2015 11:03 PM
धोरैया. क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार मौत बन कर सिर के ऊपर झूल रहे हैं. पता नहीं कब कौन कहां इसकी चपेट में आ जाये. खासकर स्थिति तो तब और भयानक हो जाती है, जब सड़क पर रोड क्रॉस किये तार भी बेतरतीब झूलते नजर आते हैं. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने […]
धोरैया. क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार मौत बन कर सिर के ऊपर झूल रहे हैं. पता नहीं कब कौन कहां इसकी चपेट में आ जाये. खासकर स्थिति तो तब और भयानक हो जाती है, जब सड़क पर रोड क्रॉस किये तार भी बेतरतीब झूलते नजर आते हैं. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से कई लोगों सहित दर्जन भर दुधारू पशुओं की भी मौत हो चुकी है, पर बिजली विभाग सब कुछ देखकर भी अनजान बना हुआ है. करीब चार-पांच वर्षों के दौरान कई लोगों व जानवरों की करंट से मौत हो चुकी है. जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने जब सड़क जाम किया, तो विभागीय अधिकारियों ने लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए नकदी समेत इंदिरा आवास आदि मुहैया कराने का आश्वासन दिया. पर, बिजली के झटके से उजड़े परिवार के लोगों को आजतक मुआवजा नहीं मिला. इधर, बिजली के खंभे के आभाव में उपभोक्ता बांस के खंभे पर ही बिजली जला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










