27 को नियोजित शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बाराहाट. समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 27 को नियोजित शिक्षक प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे. मंगलवार को बीआरसी में अंचल शिक्षकों की बैठक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल मांझी की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह […]

विज्ञापन

बाराहाट. समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 27 को नियोजित शिक्षक प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे. मंगलवार को बीआरसी में अंचल शिक्षकों की बैठक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल मांझी की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह वेतनमान दिया जाये. साथ ही पुरानी सेवा शर्तों को शीघ्र लागू किया जाये. मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अवध किशोर, सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, उमाकांत कुमार, राम किशोर सिंह, प्रशांत कुमार मुन्ना, अनुज राय, पांडव यादव, उमेश साह, राजकुमार, मोहम्मद हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन