परीक्षा खत्म होते ही लगी जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2015 10:03 PM
फोटो 17 बांका 4 : एसएस बालिका के समीप लगे जाम, 5 जाम हो हटाने में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, बांकामैट्रिक परीक्षा की पहली पाली खत्म होते ही शहर में जाम लग गया. इस दौरान शहर के नयाटोला मोड़ से लेकर गांधी चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक पर जाम लग गया. जाम के कारण दूसरे पाली […]
फोटो 17 बांका 4 : एसएस बालिका के समीप लगे जाम, 5 जाम हो हटाने में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, बांकामैट्रिक परीक्षा की पहली पाली खत्म होते ही शहर में जाम लग गया. इस दौरान शहर के नयाटोला मोड़ से लेकर गांधी चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक पर जाम लग गया. जाम के कारण दूसरे पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ा. परीक्षार्थी अपना रास्ता बदल कर परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे थे. वहीं पहले पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी को भी जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर में जाम की सूचना पुलिस को मिलते ही एसआइ वसंत कुमार सिंह अपने सदल बल के साथ चौक पर पहुंच कर जाम को हटाने में लग गये. घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटाया. इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










