प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में लगा रात्रि चौपाल, सुनी गई लोगों की समस्या

Updated:
विज्ञापन

सात निश्चय पार्ट -3 को लेकर समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए फुल्लीडुमर के पांच पंचायतों में “रात्रि चौपाल-सह-रात्री विश्राम ” का आयोजन किया गया

विज्ञापन

फुल्लीडुमर ( बांका ) से सुधीर सिंह की रिपोर्ट :

राज्य सरकार के निर्देश पर सात निश्चय पार्ट -3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान को लेकर क्षेत्र में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए प्रखंड क्षेत्र के फुल्लीडुमर के पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में अवस्थित विभिन्न पांच पंचायतों में “रात्रि चौपाल-सह-रात्री विश्राम ” का आयोजन किया गया. रात्रि चौपाल के दौरान आमजनों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई.कार्यक्रम में स्थानीय बीडीओ, सीओ ,कार्यपालक अभियंता, विद्युत व पीएचडी आपूर्ति प्रमंडल के आलावा संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रखंड के दो पंचायतो में लगा रात्रि चौपाल:

फुल्लीडुमर प्रखंड में शुक्रवार की देर शाम प्रखंड के दो पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित हुआ.जिसके अंतर्गत शाम से देर रात्रि तक प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलिया पहाड़ के पंचायत सरकार भवन एवं ग्राम पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में रात्रि चौपाल आयोजन किया गया.इस दौरान शिविर में उपस्थित आमजनों की जनसमस्याओं को पदाधिकारियों ने सुना उनका निराकरण किया गया.इस दौरान बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, पेंशन, कृषि, आईसीडीएस, सहकारिता व राजस्व से जुड़े मामले का निपटारा किया गया. मालूम हो कि इसके पूर्व फुल्लीडुमर प्रखंड के पथड्डा पंचायत के पंचायत भवन, दक्षिणी कोझी पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं भितिया पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित हुआ था.

जागरूकता के अभाव में कम रही उपस्थिति

प्रखंड के दो पंचायतों में पहली बार लगे रात्रि चौपाल चर्चा का विषय रहा लेकर जन-जागरूकता एवं सूचना के आभाव में उपेक्षा से कम लोग पहुंचे. जनप्रतिनिधियों की हिस्सेदारी कम रही.बावजूद दर्जनों मामले का निपटारा किया. प्रमुख रूप से तेलिया पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल प्रकाश कुमार झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,पीएचडी के सहायक अभियंता ऋषभ रंजन, एलइओ केशव कुमार, पंचायत सचिव नंद कुमार पंडित, पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीपीआरओ शशी कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया मन्दोदरी देवी, मृत्युजंय कुमार सिंह, समाजिक कार्यकर्ता व जदयू नेता संजय मंडल के आलावा पंचायत संबंधित सभी सरकारी कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन