न्यायालय कार्य में अधिवक्ताओं ने नहीं लिया भाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 11:03 PM
बांका. बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना एवं काउंसिल ऑफ इंडिया नयी दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायालय संबंधी कार्य में भाग नहीं लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार झा ने की. बैठक में इलाहाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता नवी अहमद ने की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा […]
बांका. बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना एवं काउंसिल ऑफ इंडिया नयी दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायालय संबंधी कार्य में भाग नहीं लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार झा ने की. बैठक में इलाहाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता नवी अहमद ने की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सर्विस पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दिये जाने का विरोध करते हुए इस मामले की अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर दोषी की गिरफ्तारी करने साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पारित की गयी. अधिवक्ताओं ने उक्त न्यायिक कार्य से भी अपने को अलग रखने का भी निर्णय लिया है. इस आशय की जानकारी संघ के महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार दीक्षित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










