ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 9:04 PM
फोटो 16 बांका 14 : प्रदर्शन करते ग्रामीण प्र्रतिनिधि, अमरपुर विद्यालय की भूमि को अंचल कार्यालय के द्वारा महादलित परिवारों के बीच परचा वितरण करने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इसे लेकर सोमवार को डुमरामा गांव के सभी लोग एकजुट होकर विद्यालय के लगभग 4 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को विद्यालय में पुन: […]
फोटो 16 बांका 14 : प्रदर्शन करते ग्रामीण प्र्रतिनिधि, अमरपुर विद्यालय की भूमि को अंचल कार्यालय के द्वारा महादलित परिवारों के बीच परचा वितरण करने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इसे लेकर सोमवार को डुमरामा गांव के सभी लोग एकजुट होकर विद्यालय के लगभग 4 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को विद्यालय में पुन: देने की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि पिछले एक पखवारे से इस मामले को लेकर गांव वासियों ने आंदोलन की रणनीति अपना ली है. इसके आलोक में सोमवार को लगभग दो हजार से अधिक ग्रामीणों ने अमरपुर के प्रखंड मुख्यालय का घेराव करवा कर आंदोलन किया. इस दौरान आंदोलनक ारियों ने प्रखंड मुख्यालय में सभी दरवाजा बंद कर दियाथा. इसके चलते आंदोलनकारी अपने गुस्से से बाहारी गेट को ही निशाना बना सके. प्रखंड मुख्यालय में मौजूद बीएमपी के जवान भीड़ को देखते ही दो चार हो गये, जबकि इस तरह की घटना अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में इस माह में दो बार हो गयी. इसके बावजूद भी प्रशासन इस दिशा में कोई पहल न करें तो दोषी आम जनता या फिर प्रशासन? अब देखना है कि आखिर प्रशासन इस विषय पर करती क्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










