सदस्यता अभियान को ले जागरूकता रथ रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहरायेगी भाजपाफोटो नंबर 12 बांका 3 : सदस्यता अभियान करते भाजपाई प्रतिनिधि, धोरैयासदस्यता अभियान को गति देने के मद्देनजर गुरुवार को मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की. बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके […]

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहरायेगी भाजपाफोटो नंबर 12 बांका 3 : सदस्यता अभियान करते भाजपाई प्रतिनिधि, धोरैयासदस्यता अभियान को गति देने के मद्देनजर गुरुवार को मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की. बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके लिए जागरूकता रथ भी रवाना किया गया, जो प्रखंड की सभी पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों को सदस्यता ग्रहण करने करने के लिए जागरूक करेगा. बैठक में 14 अप्रैल को पटना में होने वाले महा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील अध्यक्ष ने की. इसके लिए कार्यकर्ताओं का नामांकन भी शुरू किया गया. मंडल भाजपा अध्यक्ष ने 31 मार्च तक हर हाल में सदस्यता अभियान पूरा करने की बात कही. कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी. मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी प्रेमशंकर भगत, नेत्री गीता शंकर, जवाहर पासवान, महामंत्री कैलाश सिंह, गौतम सिंह, शंभु भगत, रामसेवक चौधरी, शीतल गोस्वामी, अरविंद सिंह, राजेश कुमार, सुभाषचंद्र सिंह, विद्यासागर साह, गुंजन कुमार, अमर गोस्वामी, चतुर्भुज साह, विपुल कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन