जनता दरबार में 11 मामलों की हुई सुनवाई
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को सीओ श्रीनिवास कुमार धोरैयासिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धोरैया तथा धनकुंड थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उठाया. धोरैया थाना क्षेत्र के 7 तथा धनकुंड थाना क्षेत्र के 4 फरियादी ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.सीओ ने धोरैया के पूर्व से लंबित 24 व धनकुंड के 11 मामलों की समीक्षा
इस दौरान सीओ ने धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 24 तथा धनकुंड क्षेत्र के 11 मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोरैया थाना क्षेत्र के 6 और धनकुंड थाना क्षेत्र के 4 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. इससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत मिली.सीओ ने बताया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन