सूर्या 11 लौगांय की टीम को पराजित कर तिलैया बनी विजेता

Edited by MANISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लौगांय गांव में जय बाबा सन्यासी क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सूर्या 11 लौगांय की टीम को 10 रनों से पराजित कर तिलैया की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया

विज्ञापन

धोरैया (बांका )से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,

प्रखंड अंतर्गत लौगांय गांव में जय बाबा सन्यासी क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सूर्या 11 लौगांय की टीम को 10 रनों से पराजित कर तिलैया की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया. प्रदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा विलोचन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. स्थानीय पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं.

आयोजकों को दी शुभकामनाएं

मुखिया ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक सचिन कुमार, छोटू कुमार एवं शुभम कुमार सहित सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. मौके पर कप्तान भारत यादव, मिथुन यादव, कॉमेंटेटर सुमन कुमार मंडल, प्रिंस कुमार, व्यवस्थापक पीयूष कुमार मंडल, रुद्राश्री यादव, अजीत यादव, राहुल यादव, खूब लाल राय, पंकज कुमार ठाकुर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन