हादसे में प्रदान संस्था के दो कर्मी घायल, कटोरिया सीएचसी में भर्ती
देवघर से कटोरिया लौटने में दुर्घटना में प्रदान संस्था के दो कर्मी जख्मी हो गए. दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी कटोरिया में भर्ती कराया गया जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर गोनोबारी मोड़ के समीप शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना में प्रदान संस्था के दो कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों व प्रदान संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.-देवघर से लौट रहे थे दोनों कर्मी
प्रदान संस्था के सांझा डेला फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के जख्मी बिजनेस मैनेजर शुभम राज (31वर्ष) पिता श्रीकांत सिंह ग्राम पटना एवं सोशल मोबलाइजर बिट्टू मंडल (24वर्ष) पिता उदय मंडल ग्राम बोलपुर पश्चिम बंगाल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों बाइक द्वारा देवघर से कटोरिया लौट रहे थे. गोनोबारी मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दोनों कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
-मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार
कटोरिया सीएचसी में जख्मी दोनों कर्मियों का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया. दुर्घटना की सूचना पर प्रदान संस्था के सरोज कुमार, रिया कुमारी सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का कुशलक्षेम जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










