कलश शोभा यात्रा के साथ पार्वती के प्रतिमा स्थापित

Updated:
विज्ञापन

फोटो 16 बांका : 17 कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं बांका. प्रखंड क्षेत्र के महेशाडीह महादेव स्थान में पार्वती की प्रतिमा को स्थापित किया गया. सोमवार को महेशाडीह गांव के आस पास के करीब 251 महिलाओं ने शहर के भयहरण स्थान चांदन नदी तट से कलश भर कर शहर का भ्रमण करते हुए महेशाडीह […]

विज्ञापन

फोटो 16 बांका : 17 कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं बांका. प्रखंड क्षेत्र के महेशाडीह महादेव स्थान में पार्वती की प्रतिमा को स्थापित किया गया. सोमवार को महेशाडीह गांव के आस पास के करीब 251 महिलाओं ने शहर के भयहरण स्थान चांदन नदी तट से कलश भर कर शहर का भ्रमण करते हुए महेशाडीह गांव पहुंचे. जहां गुरुधाम के पंडित द्वारा पार्वती की प्रतिमा को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया. इसके बाद 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. जिससे आस पास के गांव में काफी उत्साह देखी जा रही है. प्रतिमा बनारस से सादपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मंडल के द्वारा लाया गया है जो प्रतिमा को विवाद के कारण मंदिर के बाहर ही स्थापित की गयी. इस संबंध में श्री मंडल ने बताया कि गांव के लोगों ने मंदिर में प्रतिमा को स्थापित करने नहीं दिया इसकी जानकारी टाउन थाने को भी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन